स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में तेल का वितरण करने वाली सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के दूसरे दिन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली में गुरुवार पेट्रोल 90.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.42 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.49 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 92.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 91.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।