एएनएम न्यूज़, आसनसोल ब्यूरो : "मैं दीदी के सिवा किसी की नहीं सुनूंगा। मैं दीदी की बात मानूंगा। वह कलकत्ता में हैं। हम यहां काम कर रहे हैं। अगर ममता बनर्जी मुझसे कुछ कहती हैं, तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगा बाकि कोई क्या बोलता है मैं परवाह नहीं करता"। आसनसोल के पूर्व मेयर और मुख्य नगरपालिका प्रशासक जितेंद्र तिवारी और मंत्री फिरहाद हकीम के बीच का संघर्ष और तेज हो गया। कयास लगाया जा रहा था कि मंगलवार को कोलकाता में फ़रहाद-जितेंद्र की बैठक में, स्थिति के ठीक होने की संभावना है वही तिवारी के बयान पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। कोलकाता के बारे में तिवारी ने क्या कहा आप भी सुनिए।