स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मोरक्को में एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। प्रेगनेंट होने के बाद जब महिला का अल्ट्रासाउंड की गई थी, तब सात बच्चों की जानकारी मिली थी लेकिन प्रसव के वक्त महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया। महिला के सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं, इस घटना ने मेडिकल जगत को हैरत में डाल दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है। नवजात बच्चों में पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है और मां समेत सब बच्चे स्वस्थ हैं.
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in