स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में कोरोना महामारी की सुनामी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को लॉकडाउन लगाने के बारे में गंभीरता से विचार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, “हम केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करते हैं कि वो ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाएं जहां अधिक संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की संभावना हो सकती है. वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार जनहित में लॉकडाउन भी लगा सकती है।”
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in