स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा पर राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस तरह की मूर्खतापूर्ण हिंसा लोकतंत्र को शर्मसार करती है। ट्विटर पर राज्यपाल ने एक बार फिर लिखा कि ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की पुलिस से इसे रोकने की अपील की इसके बावजूद चुनाव के बाद हिंसा में कमी नहीं आ रही है। लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे चिंतित हूं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्विटर पर लिखा, इस तरह की हिंसा से लोकतंत्र शर्मसार होता है। कानून-व्यवस्था की ऐसी विफलता की अनदेखी नहीं की जा सकती है और ना ही इसका समर्थन किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in