अमरनाथ, एएनएम न्यूज़, मुंबई : 8 महीने के लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों के शानदार फिल्मों में से एक है लकी नाडियाडवाला मोरानी प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म "सैयोनी" । यह फिल्म एक म्यूजिकल एक्शन थ्रिलर है जो 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दिखाया जायेगा। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और संगीत लॉन्च किया गया था जिसमे मिका सिंह, विंदू दारा सिंह, जायद खान, निशांत मलकानी, निर्माता मोहम्मद मोरानी, लकी मोरानी जी की उपस्थित हुए थे। "सैयोनी" के टाइटल ट्रैक की रिलीज़ ने दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों की रुचि को बढ़ा दिया। सैयोनी में कुशल तन्मय सिंह और मुस्कान सेठी के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे।