स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का दौर जारी है। हत्या से डरे भाजपा कार्यकर्ता असम की तरफ पलायन कर रहे हैं। वहीं असम सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि बंगाल में हिंसा के कारण करीब 300-400 बीजेपी कार्यकर्ता अपने परिवार समेत असम की तरफ आ रहे हैं। बिस्व सरमा ने कहा कि बंगाल से पलायन कर असम आ रहे हैं लोगों के लिए असम सरकार ने शेल्टर होम और खाने-पीने की व्यवस्था की है।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in