राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबनी: आसनसोल बराबनी में ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के सालानपुर क्षेत्र के बेगुनिया कोलियारी इलाके के कोड़ा एंव भुइयां पारा में अतिक्रमण किये गए जमीन खाली कराने गये ईसीएल टीम को वापस लौटना पड़ा। मंगलवार सालानपुर ईसीएल सुरक्षा टीम बेगुनिया कोलियारी से भुईया एंव कोड़ा पारा से अतिक्रमण हटाने गई थी, घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँचे कर स्थानीय नेता सिंटू कुमार भुईया ने दोनों गाँव के लोगो को साथ लेकर बेगुनिया कोलियारी प्रबन्धन के मुख्य द्वार पर घण्टो प्रदर्शन किया। बाद में कोलियारी एजेंट के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जबतक लोगो को घर उपलब्ध नही करवाया जाता तब तक क्षेत्र को खाली नही कराया जाएगा। सिंटू कुमार भुईया ने बताया कि क्षेत्र में दोनों गाँव के लोग बहुत ही गरीब है वे 60 वर्षो से इस क्षेत्र में रह रहे है ऐसे उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया बिना उनको बेघर करना सही नही है। अगर ऐसा किया गया तो हम इसके खिलाफ आंदोलन पर उतरेंगे। इस दौरान ग्रामीणों के साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in