place Current Pin : 822114
Loading...


पूर्व भाजपा अध्यक्ष तथागत रॉय ने पार्टी की खोली पोल

location_on WEST BENGAL access_time 04-May-21, 09:18 PM

👁 114 | toll 47



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष तथागत रॉय ने राज्य भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को आड़े हाँथो लिया है। एक ट्वीट में रॉय ने दावा किया कि कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष, अरविंद मेनन, शिवप्रकाश जैसे चुनावों के प्रभारी भाजपा नेताओं ने सीट वितरण का मजाक उड़ाया था। रॉय के करीबी सूत्रों ने उल्लेख किया कि पूर्व राज्य पार्टी अध्यक्ष गैर-राजनीतिक और तृणमूल से भाजपा में आये नेताओ को टिकट आवंटित किए जाने नाराज़ थे। रॉय के करीबी सहयोगी ने कहा कि वह संकेत दे रहे थे कि दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेताओं का टिकट वितरण में उद्देश्य था। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कई अभिनेताओं और अभिनेत्री और व्यक्तित्वों को टिकट दिए थे। उनमें से कई टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के धुन पर नाचते हुए दिखाई दिए। अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play