स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में भले ही भाजपा 200 का वो जादुई आंकड़ा ना पार कर पाई हो लेकिन भाजपा की एक महिला विधायक की जीत खूब चर्चा में है। भाजपा उम्मीदवार चंदना बाउरी ने तृणमूल कांग्रेस के संतोष कुमार मंडल को 4145 मतों के अंतर से हराया। चंदना आर्थिक रूप से कमजोर तबसे से आती हैं, और संपत्ति के नाम पर उनके पास एक झोपड़ी और कुछ पैसे हैं। इसलिए उनकी जीत को विशेष माना जा रहा है।