पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़, कुल्टी : पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी विधान सभा के वार्ड नंबर 62 में इंद्रा गाँधी नई कॉलोनी में रविवार को कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष अमित घोष के नेतृत्व में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। उक्त इलाके के घर घर मे यह अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय योजनाओं के संबंध में जहां आम लोगों को जानकारी दी गई। वही राज्य के तृणमूल शासन की नीति आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष अमित घोष, अशोक मंडल, बबलू सिंह, पार्था मंडल, पारमिता चौधुरी, पूजा, रोहित सिंह और बूथ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।