place Current Pin : 822114
Loading...


मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती ममता

location_on WESTBENGAL access_time 02-May-21, 03:04 PM

👁 136 | toll 63



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बंगाल में टीएमसी की शानदार जीत ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बैनर्जी का कद बढ़ा दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, ममता बनर्जी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। पीएम और गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल को अपना दूसरा घर बनाने के बावजूद अकेले अपने दम पर ममता की जीत ने उन्हें मोदी से लोहा लेने के लिए एकमात्र विश्वसनीय विपक्षी नेता के रूप में दीदी को खड़ा कर दिया है। चंद्रबाबू नायडू से लेकर अखिलेश यादव तक, एन चंद्रशेखर राव, सोनिया गांधी, शरद पवार, तेजस्वी यादव से संजय राउत तक ममता सबसे स्वीकार्य नेता बन कर उभरी हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि तीसरे मोर्चे के ढीले और कांग्रेस के कमज़ोर पड़ने के बाद ममता बनर्जी के देश की राजनीति में नेतृत्व करने का समय आ गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play