place Current Pin : 822114
Loading...

उत्तराखंड के किसानो ने किया कृषि कानून का समर्थन

Copied Content : No Earning

location_on Uttarakhand access_time 13-Dec-20, 09:14 PM

👁 136 | toll 0



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कृषि कानूनों का भारी विरोध के बीच एक खबर ऐसी आ रही है जो मोदी सरकार कुछ राहत पंहुचा सकती है। हरियाणा के किसान नेताओ के बाद उत्तराखंड के किसान संगठन के नेता केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचे और इन तीन कृषि कानूनों को अपना समर्थन देने की बात कृषि मंत्री से कही। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी उपस्थित थे। उत्तराखंड के किसान नेताओं से मुलाकात के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज उत्तराखंड के किसानों ने कृषि कानूनों को समर्थन देते हुए मुझसे मुलाकात की। मैं उन किसानों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कानूनों को समझा, अपने विचार व्यक्त किए और इसका समर्थन किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play