स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रविवार सुबह को रिपब्लिक चैनल के सीईओ विकास खानचंदानी को फर्जी टीआरपी घोटाले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नकली टीआरपी घोटाले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की माने तो रिपब्लिक चैनल बैरोमीटर बदलकर टीआरपी की संख्या बढ़ा रहे थे जिसमें केवल मराठी, बॉक्स सिनेमा और रिपब्लिक टीवी चैनलों को गलत तरीके से बढ़ी हुई टीआरपी का लाभ मिला।