स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में एक झरना है जिसका पानी नीचे गिरता है और ऊपर की और बढ़ता है। सुनकर हैरानी हो रही है, लेकिन यह सच है। महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक झरना है जिसका पानी पहाड़ियों से नीचे नहीं गिरता है। क्योंकि झरने के सामने कोई पहाड़ियां नहीं हैं। इसीलिए विपरीत दिशा से आने वाली हवा में ऐसा वेग होता है कि यह झरने की धारा को ऊपर की और धकेलती है।