स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश की सबसे मजबूत एजेंसी सीबीआई की कस्टडी में रखा 400 किलो सोने में से 103 किलो सोना कम हो गया है। आप को बता दे मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सीबी-सीबीआई को मामले की जांच के आदेश दिया तब यह मामला प्रकाश में आया। खबरों की माने तो सीबीआई ने 2012 में चेन्नई के सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में छापा मारा था। इस दौरान 400 किलो सोने के रोड और गहने जब्त किए गए थे। गायब हुआ सोना इसी का हिस्सा है। सीबीआई ने पूरा सोना सुराना कॉर्पोरेशन की सेफ और वॉल्ट में रखकर सील कर दिया था।