स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अवैध रूप से 2020 में ओमान और कतर से अपने खाते में लगभग दो करोड़ रुपये प्राप्त करने और इस पैसे को विध्वंसक गतिविधियों में इस्तेमाल करने का आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया रऊफ शरीफ को ईडी ने समय रहते दबोच लिया है। रऊफ शरीफ केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से देश से भागने की फिराक में था। आप को बता दे शरीफ मनी लॉन्ड्रिंग के साथ साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले में भी वांछित है।