एएनएम न्यूज़, डेस्क: ऑक्सीजन ले जा रहे वाहन चालकों ने लगाया है गंभीर आरोप मेडिकल इमरजेंसी सर्विस होने के बावजूद टोलप्लाज़ा व पुलिस घण्टो करवा देते है गाड़ियों को खड़ा। देश मे बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत की पूर्ति करने के लिए आसनसोल के बर्नपुर इसको स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की दो गाड़ियां आज आसाम जीएमसी अस्पताल के लिए रवाना हुई। ऑक्सीजन ले जा रहे दो वाहन चालकों ने टोलप्लाज़ा व बंगाल पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए ये कहा कि उनके गाड़ियों को बंगाल की पुलिस व टोलप्लाज़ा के यमदूत उन गाड़ियों को किसी ना किसी कारण रोक कर उन्हें घंटों परेशान कर रहे है जिस कारण अगर गाड़ियों को 3 दिन में पहुंचना चाहिए तो वो गाड़ियों को पहुंचने में 6 दिन लग जा रहे है।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in