एएनएम न्यूज़, डेस्क: बीरभूम में तृणमूल-भाजपा के बीच संघर्ष में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। दो अलग-अलग घटनाओं से जिले में तनाव का माहौल है। तृणमूल और बीजेपी के कार्यकर्ता दुबराजपुर में भिड़ गए, जिसमे भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिउरी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, इल्माबाजार में भाजपा नेता के घर और पार्टी कार्यालय पर तोड़फोड़ और बमबारी के आरोप लगाया गया हैं।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in