स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना वैक्सीन के अफवाहों के बीच गूगल वैक्सीन की सटीक जानकारी के लिए गूगल ने सर्च में नई जानकारी पैनल को लॉन्च किया है। इंफॉर्मेशन पैनल के अलावा अब सर्च जाएंट आपको ये भी बताएगा कि आपके आसपास कहां कोरोना की वैक्सीन मिल रही है। गूगल का ये कदम न सिर्फ गलत जानकारी और अफवाहों से यूजर्स को बचाएगा बल्कि इससे हर किसी की मदद होगी। कोई भी यूजर अगर वैक्सीन की जानकारी पर क्लिक करता है तो वो सीधे ग्लोबल और लोकल हेल्थ बॉडी के साथ जोड़ देगा। गूगल इसके लिए यूट्यूब क्रिएटर्स के साथ भी साझेदारी कर रहा है जिससे लोगों तक वैक्सीन की हर जानकारी पहुंच पाए।