टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : जामुड़िया एक नंबर ब्लॉक तृणमूल छात्र परिषद् की तरफ से एक अनोखी पहल की गयी। अगले 15 दिनों में जामुड़िया एक नंबर ब्लाक के सभी वार्डो और ग्राम पंचायत इलाके में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यो के प्रचार और लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तृणमूल छात्र परिषद् के सदस्य घर-घर जाकर अभियान चलाएंगे। इस परियोजना का नाम है "आपनार दरजाय दीदी के छात्र छात्रायें"। इस कार्यक्रम के बारे में जामुड़िया एक नंबर ब्लॉक तृणमूल छात्र परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक रुईदास जिला टी एम सी पी नेता शेख सोहेल, रानीगंज गर्लस की जेनरल सेक्रेटरी लिपिका बाउरि ने विस्तृत जानकारी दी । टी एम सी पी के प्रदेश अध्यक्ष त्रिणांकुर भट्टाचार्य और टी एम सी पी के अन्य शीर्ष अधिकारीयों के आदेशानुसार तृणमूल छात्र परिषद् के सदस्य घर-घर जाकर 13 वार्डो में ममता बनर्जी के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। यह योजना अगले 15 दिनों तक चलेगी।