place Current Pin : 822114
Loading...


बंगध्वनि अभियान : आम लोगों की समस्याओं को सुनेगी सरकार, रिपोर्ट कार्ड जारी

location_on WEST BENGAL, ASANSOL access_time 12-Dec-20, 06:42 PM

👁 260 | toll 63



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जामुड़िया : राज्य सरकार के दस साल की सफलता को लोगों के सामने पेश करने के सरकार की तरफ से एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया है। लोगों तक इस रिपोर्ट कार्ड को पेश करने और आम लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए शनिवार को हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत के साखिड़ कुमारडिहि बारुल आदि गांवो में जामुड़िया 2 नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस और हिजड़ा ग्राम पंचायत द्वारा बंगध्वनि अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाड़ुल गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया । स्थानीय लोगों का कहना है कि, उनको राशन कार्ड खेती के लिए अनुदान बीज आदि सुविधाओं से वंचित किया जाता है। गांव के अमीर लोगों को यह सारी सुविधाएं मिलती है मगर गरीब इससे वंचित रह जाते हैं । इस मौके पर हिजड़ा ग्राम पंचायत उपप्रधान शेख फटिक नाराज लोगों की समस्याओं को सुनकर शीर्घ निपटाने का आश्वासन दिया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play