Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बने एनवी रमन्ना

location_on WESTBENGAL access_time 24-Apr-21, 11:30 AM

👁 116 | toll 32



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस एनवी रमन्ना शनिवार यानी आज देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में जस्टिस रमन्ना को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। चीफ जस्टिस एसए बोबड़े के 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद आज जस्टिस एनवी रमन्ना ने 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रमन्ना का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है यानी वो दो साल से भी कम समय के लिए मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे। बता दें कि रमन्ना आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पहले ऐसे जज होंगे, जो मुख्य न्यायाधीश बन रहे हैं।




Post News & Earn