एएनएम न्यूज़, आसनसोल ब्यूरो: आप मुस्लिम माइनॉरिटी को वोट बैंक बना कर रखते है और जब कोई मुस्लिम लीडर लीड करना चाहता है तो आप बर्दास्त नहीं कर सकते" यह गंभीर लगे है कुल्टी माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष अमजद अंसारी ने। आप को बता दे विधायक उज्ज्वल चटर्जी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था और इसी दौरान कुल्टी ब्लॉक के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अमजद अंसारी एवं विधायक के बीच जमकर हंगामा। अमजद अंसारी ने के तहत उनका अपमान करने का आरोप लगाया। अंसारी ने कहा कि वे इसकी शिकायत जिला एवं प्रदेश स्तर पर की जायेगी। वही अंसारी के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कुल्टी ब्लॉक यूथ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शुभाशीष मुखर्जी ने अमजद को कुछ दिन पूर्व एमआईएम के सदस्य बता दिया और उनपर कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अमजद के खिलाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी से शिकायत करेंगे।