टोनी आलम, एएएम न्यूज : पवित्र रामनवमी के अवसर पर आज कुनस्तोरिया कोलियरी के शिव मंदिर से रामनवमी का अखाड़ा निकाला गया। रामनवमी शिव मंदिर कमिटि की तरफ से हर साल यह अखाड़ा निकाला जाता है। बुधवार को यह अखाड़ा कुनस्तोरिया कोलियरी के शिव मंदिर से निकल कर दो नंबर चाणक दो तल्ला फाईव स्टार कुनस्तोरिया गांव लाईन पार होते हुए शिव मंदिर मे खत्म हुई। कोरोना के मद्देनजर सभी ने मास्क पहन रखे थे साथ ही सैनिटाईजर का भी इंतजाम किया गया था। साथ ही सोशल डिसटेनशिंग का पालन किया गया था। इस साल पिछले साल की तुलना मे लोगों की संख्या कम थी। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए थे। इस साल के अखाड़े मे विशेष आकर्षण थी एक झांकी। इस झांकी मे रामायण के सभी पात्र राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के वेष मे कलाकार मौजूद थे। प्रशासन की तरफ से भी रैफ सहित सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए थे।