place Current Pin : 822114
Loading...

राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका 6 हफ्ते के लिए बर्खास्त

Copied Content : No Earning

location_on BIHAR access_time 11-Dec-20, 07:17 PM

👁 150 | toll 0



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : सजायाफ्ता बिहारी बाबू आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहुचर्चित चारा घोटाले मामले की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गई है। झारखंड हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई 6 हफ्ते के लिए टल गई है। दूसरी ओर सीबीआई की ओर से भी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में यह जानकारी दी गई कि उनके अधिवक्ता की मां का भी निधन हो गया है। इस कारण से समय दिया जाए। जिसके बाद सुनवाई 6 हफ्ते के लिए टल गई है। जमानत याचिका पर सीबीआई ने हाईकोर्ट में एक पूरक शपथपत्र दाखिल किया। सीबीआई ने शपथपत्र में कहा कि लालू ने लगातार जेल नियमावली का उल्लंघन किया है और उनकी तबीयत भी अब स्थिर है। इसलिए, उन्हें रिम्स, रांची से बिरसा मुंडा जेल भेज देना चाहिए। न्यायिक हिरासत से लालू यादव के बिहार के एक बीजेपी विधायक को कथित तौर पर किए गए फोन के मामले में उनके खिलाफ पटना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सजा की अवधि को लेकर सर्टिफाइड कॉपी नहीं मिल पाने के कारण अदालत की ओर से समय देने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 10-15 दिनों में सत्यापित प्रति मिल जाने की उम्मीद है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play