place Current Pin : 822114
Loading...

आईआईएम की हड़ताल : ‘आयुर्वेद डॉक्टर करेंगे सर्जरी, यह मंजूर नही’

Copied Content : No Earning

location_on IIM access_time 11-Dec-20, 07:16 PM

👁 97 | toll 0



1 2.0 star
Public

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से एक दिन की देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। आईएमए की हड़ताल के चलते शुक्रवार को मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन ने 20 नवंबर 2020 को जारी अधिसूचना में 39 सामान्य सर्जरी प्रक्रियाओं को लिस्ट किया था, जिनमें 19 प्रक्रियाएं आंख, नाक, कान और गले से जुड़ी हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 प्रकार की सर्जरी सीखने और प्रैक्टिस करने की अनुमति दी है। आईएमए ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले हफ्तों में ये आंदोलन और भी ज्यादा तेज हो सकता है। आईएमए ने इस पर आपत्ति जताते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play