राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सलानपुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशन पर सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में आचारा जगनेश्वर मैदान से रूपनारायणपुर तक बोंगोधनी अभियान रैली निकाली गई। वहीं स्थानीय लोग एंव महिलाएं रैली में भारी संख्या में पहुंची । रैली में जिला परिषद् कर्मदाख्य सह: सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, जिला परिषद सदस्य कैलाश पति मंडल, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह-अध्यक्ष बिद्युत मिश्रा, सलानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह उपस्तिथ रहे। विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर आज से राज्य भर में बोंगोधनी यात्रा शुरू की गई है ।
आज के यात्रा में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखकर मुझे गर्व एंव खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी मुख्य मंत्री स्वयं एक महिला हैं, आज से हमारे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राज्य के विकास कार्यों और परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए घर-घर जाएंगे । तृणमूल कांग्रेस जमीन स्तर की पार्टी है इसलिए हम जमीनी हकीकत को जानते है । दुआरे-दुआरे सरकार की अभियान की तरह ही हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को राज्य सरकार की सभी परियोजना के बारे में बताएंगे एंव योजनाओं से जोड़ेगे।