स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. धोनी फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स का कहना है कि धोनी के माता-पिता की स्थिति सामान्य है. उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है.