place Current Pin : 822114
Loading...


तृणमूल कांग्रेस की बोंगोधनी यात्रा की शुरुआत, भव्य रैली का आयोजन

location_on WEST BENGAL, ASANSOL access_time 11-Dec-20, 05:15 PM

👁 143 | toll 45



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, बाराबानी : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की पहल पर बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की उपस्थिति में बाराबनी ब्लॉक के जामग्राम से मदनपुर तक बोंगोधनी यात्रा अभियान की शुरुआत भव्य रैली निकाल कर किया गया। जुलूस जिला परिषद् सदस्य सह बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह, जिला परिषद सदस्य पूजा मराडी, बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष माला बाउरी , सह-अध्यक्ष सुकुमार साधु शामिल रहे। रैली में विधायक बिधान उपाध्याय ने बाराबनी क्षेत्र के लोगों को शांति का माहौल बनाये रखते हुए कहा कि, किसी बाहरी की बातों में आकर क्षेत्र की शांति न भंग होने दे। कुछ दिनों पहले भाजपा के कतिथ गुंडों ने बाराबनी में बमबारी एंव तोड़फोड़ कर के क्षेत्र के लोगों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस रैली एंव प्रेस वार्ता में पनुरिया पंचायत के प्रमुख बिस्वजीत सिंह, बाराबनी पंचायत सदस्य सिंटू भुईया, आशीष मंडल और कई अन्य लोग उपस्तिथ रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play