स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : देश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पूर्वांह साढे ग्यारह बजे होगी।