स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दौर के चुनाव के लिए रैली कर रहे हैं। इस दौरान रैली में मोदी ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान में भी कमल के फूल पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान हो रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंगाल में जो सरकारें रहीं, उनके कुशासन ने आसनसोल को कहां से कहां पहुंचा दिया।