स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट कर बताया, ”मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा उन सभी लोगों से अनुरोध है, जो पिछले कुछ दिनों मेरे संपर्क में आए हैं कि खुद को आइसोलेट कर लें और जरूरी लगे तो कोरोना जांच करवा लें।”