स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : “केंद्र लोगों को वंचित कर रही है, केंद्र के कार्यों में अभाव से सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। मैं किसानों के हित में 28 दिनों के लिए धर्मताल मोड़ पर भूख हड़ताल पर थी। दवा यह था की भूमि अधिग्रहण की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैंने मौत के मुंह में खफय होकर लड़ाई जारी रखा है। मेरे प्रयासों से ही, मानवाधिकार आयोग, महिलाओं और बच्चों के लिए राष्ट्रीय आयोग है। बंगाल के लिए भाजपा ने क्या किया है? तृणमूल कांग्रेस किसान आंदोलन के पक्ष में उनकी तरफ होगी। केंद्र के सभी 3 कानून किसान विरोधी हैं। कीमतों में वृद्धि आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव के कारण है। इससे पहले, राज्य सरकार प्याज की खरीद कर भंडारण करती थी। और संकट के समय उसे सस्ते दामों में बेचती थी । गर्मियों में बाजार में आलू का संकट भी देखने को मिलेगा।” तृणमूल नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेयो रोड पर किसानों के समर्थन में तृणमूल कार्यक्रम के मंच से यह बात कही।