स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में कल पांचवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण की वोटिंग के दौराव कूचबिहार में केंद्रीय सुरक्षाबलों के द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर जमकर सियासत हुई। अब खबर आ रही है कि इस मामले की जांच सीआईडी करेगी।