स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ रहे विभिन्न दलों के कम से कम पांच उम्मीदवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच संक्रमित उम्मीदवारों में से तीन तृणमूल कांग्रेस और एक-एक उम्मीदवार रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से है।
अधिकारी ने बताया कि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार आनंदमय बर्मन (38), तृणमूल कांग्रेस के गोलपोखर से उम्मीदवार मोहम्मद गुलाम रब्बानी, तापन से उम्मीदवार कल्पना किसकू और जलपाईगुड़ी से उम्मीदवार डॉ. प्रदीप कुमार बर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।