स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : कनाडा की संसद के एक सदस्य हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल माध्यम से चल रही बैठक के दौरान निर्वस्त्र में देखे गए। पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस बुधवार को अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूरी तरह नग्न अवस्था में दिखे। वैश्विक महामारी के कारण कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।