स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रेजुअल हक का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि गुरुवार को हक की मृत्यु हो गई। वे समसरगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। इस सीट पर सातवें चरण में यानी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। हक को बुधवार को शुरुआत में जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन रात में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।