स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डायमंड हार्बर में बैठक में कहा। “मैंने आज सड़क पर आते आते जो देखा वह "जंगलराज" है। मैं देवी दुर्गा की कृपा से यहां आने में सक्षम हुआ। हमारे काफिले के एक भी वाहन हमले से नहीं बचे है। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। यही कारण है कि ममता बनर्जी की सरकार को पद छोड़ना पड़ेगा। बंगाल की परंपरा आज खत्म हो गई है। हम बंगाल को फिर से सुनहरे बंगाल में बदल देंगे। आज जो हुआ वह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है। पुलिस राजनीति कर रही है।”