स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगले 15 दिनों के लिए राज्य भर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, कर्फ्यू आज रात 8 बजे से 1 मई की सुबह 7बजे तक राज्य भर में लागू रहेगा। उद्धव ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि महाराष्ट्र के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, थिएटर, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और सभी धार्मिक संस्थान 1 मई तक बंद रहेंगे, लेकिन भोजन की होम डिलीवरी जारी रहेगी। आपातकालीन कार्य में शामिल लोगों के लिए रियायती ट्रेन और बस सेवा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पंप खुला रहेगा। हालांकि ठाकरे ने यह स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र सरकार अन्य सभी क्षेत्रों में कर्फ्यू बनाए रखेगी।