place Current Pin : 822114
Loading...


भाजपा प्रत्याशी ने जमुड़िया थाना का किया घेराव

location_on Jamuria, ASANSOL access_time 14-Apr-21, 12:48 PM

👁 178 | toll 64



1 1.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया: जमुड़िया से संयुक्त मोर्चा की प्रत्याशी ओईषी घोष की चुनावी सभा मे भाजपा पर गडबडी फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। मंगलवार को सातग्राम कोलियरी के निकट शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक ओईषी घोष की चुनावी सभा थी। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथो मे भाजपा का झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए सभा मे गडबडी फैलाने की कोशिश की। मगर इससे उत्तेजित हुए बिना वामपंथी कर्मीयों ने सभा जारी रखी। इसी बीच पुलिस के आ जाने से परिस्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना मे संलिप्तता के आरोप मे पुलिस ने तीन भाजपा कर्मीयो को हिरासत मे लीया है। इसके खिलाफ जमुड़िया से भाजपा प्रत्याशी तापस राय की अगुवाई मे भाजपा कर्मीयो ने जमुड़िया थाना का घेराव किया। माकपा नेता मनोज दत्ता ने कहा कि मंगलवार को भाजपा ने ओईषी घोष की हत्या करने के मकसद से सभा मे गडबडी फैलाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि माकपा कर्मीयों ने काफी संयम का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना चूनाव आयोग के लोगों और पुलिस के सामने हुयी मगर सब मौन थे। मनोज दत्ता ने ओईषी घोष की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। जमुड़िया के भाजपा प्रत्याशी तापस राय इसे ड्रामा करार दिया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने गलत तरीके से भाजपा के तीन समर्थको को गिरफ्तार किया है। तापस राय ने कहा कि जबतक तीनों भाजपा कर्मीयो को छोड़ा नही जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play