एएनएम न्यूज़, डेस्क : आज सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करते हुए जानकारी दी की वो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।