स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आसनसोल के सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रिaयो की माता सुमित्रा बराल का निधन दिल्ली एनसीआर के निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया। वहीं शिल्पांचल में भी भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक प्रकट किया।