स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हजारीबाग के बरकठ्टा थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र कुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। उपेंद्र कुमार शराब व्यवसायी से एक केस में उसकी मदद करने के एवज में इंद्रपुरी सिनेमा हॉल के पास रिश्वत ले रहे थे। एसीबी ने उन्हें रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
अधिक जानकारी के लिए: https://anmnewshindi.in