राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: बाराबनी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन नूनिया एंव पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के सालानपुर ब्लॉक महासचिव ने मंगलवार को देन्दुआ के निजी सभागार में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने भाजपा पार्टी को सिर्फ भाजपा के गलत उम्मीदवार के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने ने कहा की मैं पिछले सात वर्षों से भाजपा से जुड़ा था, आज मेरे भाजपा से अलग होने का एकमात्र कारण भाजपा के उम्मीदवार अरिजित राय है, जो क्षेत्र में कोयला एंव लोहा माफियों के साथ जुड़ा हुआ है और सभी गुण्डो को पार्टी से जोड़ रहा है मैने इसके विरुद्ध पार्टी के उच्च नेतृत्व को भी बोला फिर भी कोई लाभ नही हुआ। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी और भाजपा के उम्मीदवार अरिजीत रॉय को हराने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार बन गया। मेरी लड़ाई किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं है, मेरी लड़ाई केवल अरिजीत रॉय से है, मैं स्वयं भाजपा का किसान मोर्चा से सालानपुर ब्लॉक का महासचिव था, भाजपा के गुटबाजी ही भाजपा का अंत है, मेरा बाराबनी की जनता से अनुरोध है कि भाजपा को हराने के लिए मुझे वोट करे।
वही संवानदाता सम्म्मेलन में उपस्थित पूर्व भाजपा किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष और बर्तमान में निर्दलीय चुनाव पर्यवेक्षक अभिजीत अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि भाजपा में माफिया राज है, मैंने देखा कि भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद अरिजीत रॉय का नाम सामने आया और एक के बाद एक गुंडे भाजपा में शामिल हो रहे होने लगे, इसलिए हमने भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पवन नूनिया को मैदान में लाकर लड़ाई शुरू कर दी। कुछ सालों पहले अरिजित रॉय के पास कुछ नही था और आज उसके पास महंगे गाड़ी, लिफ्ट वाले घर कैसे आए, यह सब कोयला एंव लोहा माफियों की कृपा से है। मुझे यकीन है कि लाला के लाल डायरी में अरिजित रॉय का नाम भी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत बारिक, दिलीप पुंज और कई अन्य लोग रहे।