राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: नील पूजा के दिन बाराबनी के भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय ने अपनी माँ के साथ माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर बंगाल जीत की मनोकामना की। पूजा अर्चना कर अरिजित राय ने नोतुन पारा, अजीतेश नगर, लेफ्ट बैंक में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े बजा कर क्षेत्र के कार्यकर्ता ने उम्मीदवार के प्रचार अभियान चलाया। अरिजित राय ने कहा कि क्षेत्र में जो थमी हुई विकास की धारा है वो भाजपा लहर में बदल देगी। इस दौरान भाजपा नेता मनोज तिवारी, मनीष झा, सत्यनारायण रॉय, मोबिन खान, महिला नेता मुनमुन भट्टाचार्य, शुभाशीष भट्टाचार्य, बबन मंडल, निमाई रॉय और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।