स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बर्धमान में पीएम मोदी ने ये दावा भी किया कि, ''दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा। दीदी खुद को 'रॉयल बंगाल टाइगर' कहती हैं। इस तरह की टिप्पणी दीदी की इच्छा के बिना किसी भी टीएमसी नेता द्वारा नहीं दी जा सकती।''