टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, पांडवेश्वर: भाजपा के डोर टु डोर चुनाव प्रचार अभियान पर तृणमूल के खिलाफ हमले का आरोप लगाया जा रहा है। रविवार शाम की घटना को लेकर पांडवेश्वर के डिवीसी इलाके मे तनाव व्याप्त हो गया। घटना मे तीन भाजपा कर्मी घायल हो गए जिनमे से दो के सर फट गए हैं। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गयी। हालांकि टिएमसी ने अपने उपर लगे सभी आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया और भाजपा पर ही क्षेत्र मे अशांति फैलाने ईआ आरोप लगाया।