स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : लॉकडाउन के बाद से ट्रेनों का नियमित परिचालन अभी तक नहीं हो पाया है। स्पेशल ट्रेनों का ही परिचालन हो रहा है। उनमें अधिकांश एसी डिब्बे हैं। रिजर्व टिकटों पर ही सफर करने की अनुमति है। लेकिन अब यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। जल्द इसकी अनुमति मिलेगी। रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग (प्रथम) विपुल सिंघल ने मंगलवार को इसको लेकर आदेश जारी किया है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनरल टिकट लेकर सफर के लिए भी जोनल स्तर पर ही गाइडलाइंस जारी होंगे। रेलवे के अनुसार जल्द मुख्यालय से निर्देश जारी हो जाएगा।