स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : जिला पंचायत के चुनाव में मिस इंडिया-2015 की उप विजेता, मॉडल और बॉलीवुड से जुड़ी दीक्षा सिंह मतदाताओं से अपने लिए वोट मांगते दिखेंगी। फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप व मॉडल दीक्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वार्ड संख्या-26 (बक्शा) क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीद लिया है।